Raipur City News: कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल GST के 2 सुप्रिटेंडेंट सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
| Raipur City News: छत्तीसगढ़ में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी ने दो सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी ने दो सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
Raipur City News: इस मामले में सेंट्रल जीएसटी के छत्तीसगढ़ में पदस्थ सुप्रिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को लिप्त पाया गया, दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया। बता दें कि दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं।
Raipur City News: बताया जा रहा कि प्रदेश में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं, उन्हें डरा धमकाकर मोटा पैसा मांग रहे हैं। ऐसी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली। इस शिकायत गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद दोनों अफसरों की लिप्तता सामने आने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।