Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर के महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि बैठक में सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर गंभीर चर्चा हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।


Raipur City News : वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधि मंडल ने चुनावी समय में किए गए वादों के संदर्भ में कर्मचारियों के निराशा की बात उठाई थी। संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुना और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाने का आश्वासन दिया था।
Tags: