Raipur City News: वीआईपी चौक में बस ने ली बाइक सवार की जान, बस ड्राइवर गिरफ्तार
फिलहाल मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-10-25 10:11 GMT
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक में शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के तेलीबांधा थाने से आगे वीआईपी चौक में कांकेर रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने पंचनामा कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान खिलेश्वर साहू 25 वर्ष के रूप में हुई है। वह सुबह 5.30-6 बजे के बीच बाइक से महासमुंद जा रहा था कि सामने बस नंबर सीजी 04 पीबी – 8100 से टकरा गया। युवक हेलमेट नहीं पहना था जिससे सिर के बल गिरते ही जान चली गई। फिलहाल मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।