Raipur City News : नई दिल्ली। रायपुर से सांसद और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में अपने नवआबंटित शासकीय आवास में विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश किया। यह शुभ कार्यक्रम 1 अप्रैल 2025 को नवरात्रि के पावन अवसर पर संपन्न हुआ। गृह प्रवेश के दौरान पूजा-अर्चना के साथ मां भगवती का आशीर्वाद लिया गया।

Raipur City News : इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के सभी सांसदों सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने बृजमोहन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Tags: