Raipur City News : खून से लथपथ कमरे में मिली अधेड़ की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजा तालाब के कुंदरापारा इलाके में एक मकान के कमरे में 50 वर्षीय रतनेश सागरकर का शव खून से लथपथ हालत में मिला। शव पर चोटों के निशान और कमरे में बिखरा खून हत्या की ओर इशारा कर रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Raipur City News : बता दें कि सोमवार देर शाम मिली सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि रतनेश की मौत दोपहर के समय हुई होगी। मृतक अकेले रहता था और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।
Raipur City News : पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।