Raipur City News : पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आतंकवादियों का पुतला दहन...
इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया और हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Raipur City News : रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई, के विरोध में आज रायपुर के वामन राव लाखे वार्ड कुशालपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया और हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Raipur City News : प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि यह हमला न केवल हिंदुओं पर अत्याचार का प्रतीक है, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर प्रहार है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा जताया।
Raipur City News : प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें महेश शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, रामकिंकर सिंह, प्रशांत ठाकुर, श्याम सुंदर अग्रवाल, राकेश ठाकुर, दिगंबर चौधरी, सुनील शुक्ला, जय शर्मा, विश्वजीत साहू, रवि सोनकर, रमेश सपहा, आनंद साहू, सविता साहू, सरस्वती देवांगन, आकाश शर्मा, त्रिलोक बाघ, जीत साहू, विभोर ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।