Raipur City News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लेंगे भाग...
| संगठनात्मक बैठक के दौरान वे राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे,
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आएंगे। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर एक बड़ी बैठक लेंगे, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे। संगठनात्मक बैठक के दौरान वे राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे, ताकि आगामी चुनावों की रणनीति को मजबूती दी जा सके। जिसके बाद जेपी नड्डा कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मुख्यालय में लगे स्मृति प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे, जो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण समारोह होगा। जेपी नड्डा का यह दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और नई दिशा देने का कार्य करेगा।