Raipur City News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
| ट्रक चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की जा रही है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कुशालपुर क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमनाथ लसेर नामक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और ट्रक चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की जा रही है।