Raipur City News : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज आदित्य नारायण की धमाकेदार परफॉर्मेंस, पद्मश्री डोमार सिंह का ‘केवट नाचा’ बनेगा आकर्षण का केंद्र

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शाम 6.30 बजे से आरंभ होगी।

Update: 2025-11-02 10:39 GMT

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का दूसरा दिन आज शानदार प्रस्तुतियों से सजेगा। बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक आदित्य नारायण आज रात मंच संभालेंगे और अपनी दमदार आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उनका लाइव म्यूजिकल शो रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शाम 6.30 बजे से आरंभ होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री डोमार सिंह कंवर और उनके दल की पारंपरिक केवट नाचा प्रस्तुति से होगी, जो छत्तीसगढ़ की लोक विरासत की झलक पेश करेगी। इसके बाद रंग झाझर, सोनहा बादर और चिन्हारी द गर्ल्स बैंड अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को ऊर्जा से भर देंगे।

लोक गायक सुनील तिवारी और गायिका जयश्री नायर भी चिन्हारी बैंड के साथ मिलकर लोक संगीत की जुगलबंदी पेश करेंगे, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। राज्योत्सव के आगामी दिनों 3, 4 और 5 नवंबर को भी अनेक प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों से रोशन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News