Raipur City News: माना एयरपोर्ट में अडाणी समूह का ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू, मिलेगी फास्ट चार्जिंग की सुविधा
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है।
By : Pradeep Sharma
Update: 2026-04-14 06:49 GMT
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है। इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन केके लहरे, कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने किया । इस अवसर पर वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Raipur City News: नवस्थापित चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट है तथा यह CCS Type-2 कनेक्टर से सुसज्जित है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा एयरपोर्ट आने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी।