Raipur City News : तेज रफ्तार कार कैफे में घुसी, स्कूटी सवार युवक घायल, देखें वीडियो...
| घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। शैलेंद्र नगर में एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोते हुए एक कैफे में प्रवेश कर लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कैफे में स्नैक्स खा रहे दो लोगों की जान बाल-बाल बची।
Raipur City News : घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है।