Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में बीती रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए 15 दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ीं, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।


Raipur City News : बता दें कि घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है और यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली कि फाफाडीह के एक टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई है। दमकल की टीम के मौके पर पहुंचने तक आग ने गोदाम में रखे बांस, टेंट सामग्री और अन्य सामानों को अपनी चपेट में ले लिया था।


Raipur City News : इस आग से गोदाम में रखे पुराने कबाड़ और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे टेंट हाउस को भारी नुकसान हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। 
Tags: