Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ स्थित पाइप फैक्ट्री में आज सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के आसपास अफरा तफरी की स्थिति मच गई है। सूचना पर मौके में दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने में जुट गई है। फिलहाल, आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

Tags: