Raipur City News : धान से लोड ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो...
पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-12-19 07:19 GMT
Raipur City News : रायपुर। अभनपुर-राजिम मार्ग पर स्थित धर्मकांटा क्षेत्र में आज एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में धान लोड था और आग इतनी तेज थी कि चालक को गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना के तुरंत बाद मौके पर तहसीलदार और पुलिस पहुंच गए, लेकिन खबर के आधे घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड का कोई वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका।
Raipur City News : इस बीच, राहगीरों और आसपास के निवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग के तेज़ी से फैलने के कारण स्थिति नियंत्रित नहीं हो पाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन गाड़ी में लोड धान के कारण नुकसान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।