Raipur City News : हर्षित लैंडमार्क रेजिडेंशियल सोसाइटी के रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे डोनेटर, नियमित रक्तदाता रहे हैं सिंघानिया ग्रुप के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया लोगों से की ये अपील
| Raipur City News : रायपुर। सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप, सार्थक ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर और नमन हॉस्पिटल की ओर से हर्षित लैंडमार्क रेजिडेंशियल कोऑपरेटिव सोसाइटी में शुक्रवार को निशुल्क रक्तदान
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप, सार्थक ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर और नमन हॉस्पिटल की ओर से हर्षित लैंडमार्क रेजिडेंशियल कोऑपरेटिव सोसाइटी में शुक्रवार को निशुल्क रक्तदान, आंख चेकअप और डेंटल चैकअप शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। शिविर में बड़ी संख्या में डोनेटर पहुंचे, और आंख, दांत और ब्लड ग्रुप की जांच कराई. डोनेटरों ने शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया।