Raipur City News : थाना परिसर में खड़ी कार में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा...
| संभवतः शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होने की बात कही जा रही है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। खमतराई थाना परिसर में शुक्रवार के शाम एक कार में अचानक आग भड़क उठी। जिससे थाना परिसर में हड़कंप मचा गया। आग ने कार को चपेट में लेते हुए पास खड़े अन्य वाहनों को भी मामूली नुकसान पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है, संभवतः शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होने की बात कही जा रही है।