Raipur City News : रायपुर में करोड़ों रुपए की 928 किलो चांदी का जखीरा जप्त
| चांदी को 51 अलग-अलग कार्टूनों में भरा गया था।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए मूल्य की 928 किलो चांदी का जखीरा जप्त किया है। यह चांदी एक डाक वाहन में छिपाई गई थी, जिसे वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक, चांदी को 51 अलग-अलग कार्टूनों में भरा गया था। जप्त की गई चांदी की जांच अब जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही है। इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति, सनी कुमार सिंह, को हिरासत में लिया गया है। सनी कुमार जप्त चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके कारण पुलिस ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा की गई है, और मामले की जांच जारी है।