Raipur City Crime : राजधानी फिर खून से दहला, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...
मामले में टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-01-18 10:59 GMT
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर आज कमल विहार में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची टिकरापारा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार पति की तलाश जारी है।
Raipur City Crime : बता दें कि कमल विहार निवासी आरोपी गजेन्द्र यादव का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी हेमलता यादव से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की आरोपी गजेन्द्र ने घर में लगाए टीवी के छतरी से अपनी पत्नी हेमलता के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मामले में टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।