Raipur City Crime: रायपुर। नया रायपुर के ऐलसवेयर होटल में चल रही टेक्नो पार्टी में देर रात जमकर हंगामा हुआ। मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार राहुल गवली गैंग ने पार्टी में मौजूद शुभम लेखवानी के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान आरोपी लाठी और डंडों का इस्तेमाल करते हुए गाड़ियों को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई।

Raipur City Crime: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी का माहौल पहले तो सामान्य था, लेकिन अचानक कुछ लोग विवाद करने लगे और हिंसा भड़क गई। मारपीट और तोड़फोड़ की यह घटना इतनी भयानक थी कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और भागने लगे। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। इस मामले में शुभम लेखवानी और अन्य पार्टी में मौजूद लोगों ने मंदिर हसौद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Tags: