Raipur City Crime : लग्जरी कार से गांजा तस्करी करते अधेड़ गिरफ्तार, 1 क्विंटल से अधिक के मादक पदार्थ जब्त...
टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर चारपहिया वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-18 05:39 GMT
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना पुलिस के टीम ने नंदनवन रोड स्थित चावड़ा बाग के पास लग्जरी आई 20 कार सवार एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से 103 किलो गांजा जब्त किया है।
Raipur City Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के टीम ने मुखबिर की सूचना पर नदंनवन रोड चंदनडीह चावडा बाग के सामने नाकाबंदी किया गया। मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहन को रोकवाया गया। चारपहिया वाहन में एक व्यक्ति सवार था, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तुलसी राम साहू 51 वर्ष निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर चारपहिया वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया।
Raipur City Crime : जिस पर आरोपी तुलसी राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103 किलो गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन आई 20 क्रमांक सीजी 04 एलटी 0770 को जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत करीब 16,50,000 रूपये के आसपास बताई जा रही है।