Raipur City Crime: रायपुर में 3 लाख का हेरोइन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और थार भी जब्त

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन की तस्करी करते राजेंद्र नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपए का चिट्टा, थार और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Update: 2026-04-30 09:04 GMT

 Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन की तस्करी करते राजेंद्र नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपए का चिट्टा, थार और मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने 2 और आरोपी को अरेस्ट किया है। इस मामले गिरफ्तार आरोपियों में प्रतीक सिंह, खालिद और दीपक कोसरिया शामिल हैं।

Raipur City Crime: 3.60 लाख का माल बरामद

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक थार गाड़ी में कुछ युवक चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसमें 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Raipur City Crime: इसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा एक थार वाहन (CG 04 VU 9904) और 4 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। बरामद मोबाइल की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Raipur City Crime: लंबे समय से कर रहे थे सप्लाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से शहर में नशे की सप्लाई में सक्रिय था और युवाओं को निशाना बनाकर चिट्टा बेचता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News