Raipur City Crime: हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के ठिकाने पर आधी रात क्राइम ब्रांच की रेड, 20 जवानों को चकमा देकर फरार हो गया शातिर

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा। क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर की घेरा बंदी की थी

Update: 2025-12-21 06:29 GMT

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा। क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर की घेरा बंदी की थी, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया।

Raipur City Crime: मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने आधी रात को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू और मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पहुंची थी। रवि घर पर मौजूद था, लेकिन छापे की खबर मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया।

Raipur City Crime: पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया। उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया। घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रवि साहू के खिलाफ अब तक 79 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं।

Tags:    

Similar News