Raipur City Crime : युवती से गैंगरेप, शराब का सेवन कर बनाया हवस का शिकार, 24 घंटे के अंदर चढ़े पुलिस के हत्थे...

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2024-11-26 07:51 GMT

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन दरिंदों ने शराब के नशे में एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Raipur City Crime : बता दें कि पीड़िता की पहचान आरोपी प्रेमलाल साहू से पूर्व में एक मित्र के माध्यम से हुई थी। 25 नवंबर को प्रेमलाल ने पीड़िता को फोन कर अपने घर बुलाया। जिससे पीड़िता स्कूटी से आरोपी के बताए पते पर पहुंची, लेकिन वहां उसने अपना वाहन छोड़ दिया और तीनों आरोपियों के साथ उनके ऑटो में बैठकर एक अन्य स्थान पर गई। जहां सभी ने मिलकर शराब का सेवन किया।


Raipur City Crime : इसके बाद तीनों आरोपियों प्रेमलाल साहू, राजू साहू और धनेश्वर उर्फ राधे निषाद ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आज 26 नवंबर को मुजगहन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमलाल साहू 29 वर्ष, राजू उर्फ राजीव साहू 21वर्ष और धनेश्वर निषाद 33वर्ष सभी कांदुल गांव के निवासी हैं।

Tags:    

Similar News