Raipur Breaking : स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बजरंग दल ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
| बजरंग दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालक सहित मौके पर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया और पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में बुधवार 23 जुलाई को एक स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर छापेमारी कर इस अवैध गतिविधि को पकड़ा और आरोपियों को पुरानी बस्ती पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि समता कॉलोनी में स्थित एक स्पा सेंटर में लंबे समय से मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां आपत्तिजनक स्थिति में कई युवतियां और कुछ पुरुष मौजूद मिले। बजरंग दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालक सहित मौके पर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया और पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी।