Raipur Breaking: बच्चे पर एसिड अटैक की रिपोर्ट निकली झूठी, पुलिस ने किया खुलासा...
| पुलिस ने जब गहन पूछताछ की, तो घायल बालक के छोटे भाई ने सच्चाई उगल दी।
By : Vpb
Raipur Breaking: रायपुर। राजधानी में 15 साल के एक नाबालिग बच्चे पर एसिड अटैक की खबर ने सनसनी फैला दी थी, लेकिन जांच में यह मामला पूरी तरह से झूठा निकला। डीडी नगर थाना इलाके में घटित इस घटना की सच्चाई का खुलासा पुलिस की पूछताछ के दौरान हुआ।
Raipur Breaking: दरअसल, नाबालिग बच्चे ने घर में मां-बाप की गैरमौजूदगी में गैस चूल्हा जलाने के दौरान झुलस गया। जिस वक़्त ये हादसा हुआ तब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। बच्चे ने डर के कारण माता-पिता की फटकार से बचने के लिए अपने छोटे भाई को विश्वास में लेकर एसिड अटैक की कहानी गढ़ ली।
Raipur Breaking: पुलिस ने जब गहन पूछताछ की, तो घायल बालक के छोटे भाई ने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह मामला एसिड अटैक का नहीं, बल्कि गैस चूल्हे से जलने का है।