Raipur Breaking : हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
| Raipur Breaking : रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम बिसवाल के रूप में हुई है, जो उड़ीसा का निवासी था।
Raipur Breaking : बता दें कि मृतक राम बिसवाल को मानसिक बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने अस्पताल और इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।