Raipur Breaking : एसी फटने से हुआ बड़ा हादसा, दम घुटने से 2 की गई जान...
| हादसे के दौरान कमरे में मौजूद लोगों को खिड़की का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एसी फटने से कमरे में अचानक धुआं भर गया और दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कमरे में मौजूद लोगों को खिड़की का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।
Raipur Breaking : बता दें कि एसी में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे पूरे कमरे में धुआं फैल गया। धुएं के कारण कमरे में मौजूद लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई और इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने खिड़की का कांच तोड़कर अन्य लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।