Raipur Breaking : इन 7 बार-क्लब-पब के लाइसेंस निलंबित, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई...
| यह कार्रवाई पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने राजधानी के 07 बार/क्लब/पब- एफएल-2 (ए) रेस्टोरेट बार हाईपर क्लब, सिमंस बार, एफएल-4 (ए) व्यावसायिक क्लब जुनेजा वेंचर्स (मोका), एफएल-3 (ए) शॉपिंग मॉल एवं रेस्टोरेंट बार रॉयल रीट्रिट (आईपी क्लब), एफएल-3 होटल बार शीतल इंटरनेशनल (जूक क्लब), होटल बार मिलानो फुड कंपनी (ओटीआर) और होटल बार सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी के लायसेंस तीन दिवस के लिए रद्द कर दिए गए हैं।
यह 30 सितंबर, से 03 अक्टूबर के लिए अनुज्ञप्ति शर्तों के उल्लंघन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनने के कारण लंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।