Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में एक दुकान में आग लग गई है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, आग गैस सिलेंडर के फटने की वजह से लगी है।

Raipur Breaking : स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन आग की लपटें और धुआं काफी तेज हैं। दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है।

Raipur Breaking : घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है और आग बुझाने का कार्य कर रही है। इस आगजनी से लाखों रूपए का नुकसान होने की आशंका है। 
Tags: