Raipur Breaking : बीच सड़क पर चलती EV कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
| पुलिस और दमकल विभाग ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर चलते वक्त एक इलेक्ट्रिक कार (EV) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन चलते-चलते धुएं के साथ आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
प्राथमिक अनुमान है कि तकनीकी खराबी या बैटरी ओवरहीटिंग के कारण आग लगी होगी। पुलिस और दमकल विभाग ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।