RAIPUR BREAKING : रायपुर। राजधानी में अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है। गंज थाना इलाके में केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चलाई, जिसमें आदतन अपराधी साहिल खान घायल हो गया। घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


RAIPUR BREAKING :जानकारी के मुताबिक, साहिल खान नाम के युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवक को दो गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहिल की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल गोली क्यों चलाई गई और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच की जा रही है।


RAIPUR BREAKING :पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुये है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

RAIPUR BREAKING :सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर साहिल अपने किसी परिचित से मिलने के लिए सेंट्र्ल जेल पहुंचा था। मुलाकत के बाद जैसे ही वो बाहर निकला, उसपर बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना में सहिल के गले में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है।

Tags: