Raipur Breaking : सीएम विष्णुदेव साय झांकी का कार्यक्रम देखने पहुंचेंगे जयस्तंभ चौक...
| राजधानी रायपुर में गणेश झांकी निकलने का यह सिलसिला शुरू हो गया है।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही जयस्तंभ चौक में गणेश झांकी देखने पहुंचेंगे। राजधानी रायपुर में गणेश झांकी निकलने का यह सिलसिला शुरू हो गया है। झांकी जयस्तंभ चौक से शुरू होकर सिटी कोतवाली, सदर बाजार, पुरानी बस्ती और लाखे नगर होते हुए रायपुरा पहुंचेगी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए नागरिकों में काफी उत्साह है। गणेश उत्सव की इस धूमधाम में सीएम का आगमन स्थानीय लोगों के लिए एक विशेष अवसर है, जो इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को और भी खास बना देगा।