Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोहबा बाजार के पास आज एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। चलती हुई मालगाड़ी के कुछ डिब्बे अचानक से अलग हो गए, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।


Raipur Breaking : सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई की। मरम्मत कार्य के बाद मालगाड़ी के डिब्बों को सुरक्षित रूप से फिर से जोड़ा गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मालगाड़ी को अपनी यात्रा पर रवाना कर दिया गया। इस घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags: