Raipur Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला की हालत नाजुक...

पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है, जो हादसे के बाद फरार हो गया।

Update: 2025-03-27 05:06 GMT

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सांकरा-सिमगा सिक्स लेन पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह घटना टाटीबंध ब्रिज के नजदीक हुई, जहां हादसे की भयावहता ने देखने वालों का दिल दहला दिया।

Raipur Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक सवार का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। खून से लथपथ सड़क और ट्रक द्वारा शव को घसीटे जाने की दर्दनाक तस्वीर ने मौके पर मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया। पीछे बैठी महिला हादसे में बुरी तरह घायल हो गई और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद गंभीर बताया है।

Raipur Accident : पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में गुस्सा भड़क उठा। स्थानीय लोग सड़क पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है, जो हादसे के बाद फरार हो गया।

Tags:    

Similar News