Rain Alert in CG: छत्तीसगढ़ में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

By :  Vpb
Update: 2025-07-17 09:07 GMT

Rain Alert in CG: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दग्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Tags:    

Similar News