बिग ब्रेकिंग: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे पैसेंजर्स, कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई को रौंदा, मौत
Rail accident: महाराष्ट्र के जलगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली जिससे कई यात्री ट्रेन से कूद गए, दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन से कटकर कई लोगों की मौत हो
By : Pradeep Sharma
Update: 2025-01-22 07:10 GMT
जलगांव। Rail accident: महाराष्ट्र के जलगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली जिससे कई यात्री ट्रेन से कूद गए, दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन से कटकर कई लोगों की मौत हो गई है।
Rail accident: रेलवे के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चेन खींचने के बाद पटरी पर उतरे दूसरी ट्रेन के यात्रियों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई।
Rail accident: खबर के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने टक्कर मार दी। ट्रेन में आग लगने की आशंका से यात्री अपने कोचों से बाहर कूद गए थे। रेलवे अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं पाई है।