Rafael Nadal: खेल डेस्क: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने आज अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो के माध्यम से बताया कि वह अपने पेशेवर करियर का समापन कर रहे हैं। नडाल, जिनके नाम पुरुष सिंगल्स में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं, उन्होंने यह निर्णय डेविस कप फाइनल के बाद प्रभावी करने की बात कही है।

38 वर्षीय नडाल ने रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है, जिससे उन्हें "लाल बजरी का बादशाह" भी कहा जाता है। उनके नाम कुल 92 एटीपी एकल खिताब हैं, जिसमें 36 मास्टर्स टाइटल और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल है।

Rafael Nadal: डेविस कप फाइनल नडाल का अंतिम मैच होगा, जहां वह अपने शानदार करियर का समापन करेंगे। हाल ही में, उन्होंने लावेर कप से हटने का निर्णय लिया था, जिसे उनके अंतिम टूर्नामेंट के रूप में देखा जा रहा था। पिछले महीने, उन्होंने पुष्टि की थी कि पेरिस ओलंपिक के बाद लावेर कप उनका अगला इवेंट होगा।

Rafael Nadal: नडाल उन तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में गोल्डन स्लैम पूरा किया है। पिछले सीजन में उनका रिकॉर्ड 12-7 रहा, और उनका अंतिम मुकाबला पेरिस ओलंपिक में हुआ था, जहां उन्हें नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा।



 
Tags: