PUNJAB NEWS: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अमृतसर में 4.5 किलो RDX, 5 हैंडग्रेनेड समेत हथियारों का जखीरा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

By :  Vpb
Update: 2025-04-25 08:40 GMT

PUNJAB NEWS: अमृतसर: अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के पास गांव साहोवाल के निकट एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई में गेहूं के खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (आरडीएक्स) और हथियार बरामद किए हैं। इस बरामदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

PUNJAB NEWS: खेत से दो बड़े पैकेटों में 4.5 किलो आरडीएक्स, 5 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 जिंदा कारतूस, 2 बैटरी चार्जर और 2 रिमोट कंट्रोल डिवाइस मिले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस सर्च ऑपरेशन ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सामग्री का उपयोग किसी बड़े आतंकी हमले के लिए किया जा सकता था।

PUNJAB NEWS: घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पंजाब पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। सभी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बरामदगी ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत को उजागर किया है। जांच जारी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Tags:    

Similar News