Principal Suspended : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या निलंबित, निरीक्षण में सामने आईं कई खामियां
| सफाई व्यवस्था की लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं।
By : Rohit Banchhor
Principal Suspended : गरियाबंद। शिक्षा के स्तर में गिरावट पर जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गरियाबंद स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या वंदना पांडे को विभाग ने निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। बता दें कि 31 जनवरी 2025 को किए गए निरीक्षण में स्कूल के शैक्षणिक स्तर में गिरावट, प्रयोगशाला के दुरुपयोग, सफाई व्यवस्था की लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं।