Pop Singer Katy Perry: सगाई के 6 साल बाद मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम से अलग हुई पॉप सिंगर कैटी पेरी, साथ करेंगे बेटी की परवरिश
Singer Katy Perry, Hollywood actor Orlando Bloom
Pop Singer Katy Perry: मुंबई: पॉप स्टार कैटी पेरी और हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है। लगभग एक दशक तक चले उनके रिश्ते का आधिकारिक रूप से अंत हो गया है। दोनों ने 2016 में मुलाकात के बाद प्रेम शुरू हुआ और 2019 में वेलेंटाइन डे पर सगाई की थी। 2020 में, कोविड-19 महामारी के दौरान, इस जोड़े ने अपनी बेटी डेजी डोव का स्वागत किया। अब, छह साल बाद, दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।
हाल ही में पीपल और यूएसए टुडे को दिए गए बयान में, जोड़े के प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि कैटी और ऑरलैंडो पिछले कुछ महीनों से अपने रिश्ते को सह-पालन की दिशा में बदल रहे हैं। बयान में कहा गया, "उनकी प्राथमिकता अपनी बेटी डेजी को प्यार, स्थिरता और सम्मान के साथ पालना है, और यह हमेशा रहेगा।"
हाल ही में जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी में ऑरलैंडो के अकेले शामिल होने से ब्रेकअप की अफवाहों को और बल मिला। बता दें कि ऑरलैंडो की पूर्व पत्नी, मॉडल मिरांडा केर, से उनका एक बेटा फ्लिन है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। प्रशंसकों के बीच इस खबर ने निराशा पैदा की है, लेकिन दोनों अपनी बेटी के लिए एकजुट रहने को प्रतिबद्ध हैं।