PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में दुनिया के सबसे उम्रदराज़ कछुए से मिले पीएम मोदी, अपने हाथों से 'जोनाथन' को खिलाया खाना, जानें कितनी है इसकी उम्र

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-27 13:38 GMT

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय कछुए ‘जोनाथन’ को अपने हाथों से भोजन खिलाया।

PM Modi Seychelles Visit: राष्ट्रपति के साथ किया उद्यान का दौरा

पीएम मोदी के साथ सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने उद्यान में एक स्मृति पौधा लगाया और संरक्षण विशेषज्ञों से दुर्लभ वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की जानकारी ली।

PM Modi Seychelles Visit: ‘जोनाथन’ का अनोखा आकर्षण

‘जोनाथन’ की अनुमानित उम्र 190 वर्ष से अधिक बताई जाती है। यह कछुआ वैश्विक संरक्षण और वन्यजीव विरासत का प्रतीक माना जाता है। पीएम मोदी द्वारा उसे हाथ से खाना खिलाने का क्षण सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

PM Modi Seychelles Visit: स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वर्ष 1976 में ब्रिटेन से मिली स्वतंत्रता का यह उत्सव सेशेल्स में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

PM Modi Seychelles Visit: भारतीय संस्कृति की झलक

पीएम मोदी के स्वागत में गुजरात के कच्छ क्षेत्र का पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव! प्रवासी भारतीयों द्वारा भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना सराहनीय है।”

PM Modi Seychelles Visit: दोनों देशों के बीच मजबूत होगी साझेदारी

पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स भारत का हिंद महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण मित्र और समुद्री साझेदार है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, विकास सहयोग, व्यापार और क्षमता निर्माण को नई गति मिलेगी।

Tags: