संसद में 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे पीएम मोदी, गोधरा और गुजरात दंगों पर बनी है फिल्म, स्पीकर ओम बिड़ला सहित कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे मौजूद

The Sabarmati Repor: संसद के शीत सत्र में सोमवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद ही विपक्षी सांसदों ने संभल और अडाणी के मुद्दे को लेकर

Update: 2024-12-02 01:37 GMT

नई दिल्ली। The Sabarmati Report: संसद के शीत सत्र में सोमवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद ही विपक्षी सांसदों ने संभल और अडाणी के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और सदन फिर से स्थगित हो गया। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को संसद भवन के ही बालयोगी ऑडिटोरियम में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने वाले हैं। उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

The Sabarmati Report: बता दें कि गोधरा अग्निकांड पर आधारित एकता कपूर और विक्रांत मैसी की इस फिल्म को यूपी, उत्तराखंड समेत की राज्यों ने करमुक्त करने का आदेश दिया है।पीएम मोदी इस फिल्म की पहले भी तारीफ कर चुके हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुक्य किरदार में हैं। वह एक वकील के रोल में हैं जो कि न्याय के लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म समर कुमार नाम के एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। अंग्रेजीदां लोग पत्रकार को नीची नजर से देखते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि समर को गोधरा कांड के पुख्ता सबूत मिल जाते हैं और फिर वह झूठी खबरें दिखाने वाले मीडिया चैनल और भ्रष्टाचार को चुनौती दे देते हैं।

Tags:    

Similar News