PM Modi Russia visit postponed: पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी का रूस दौरा स्थगित, पुतिन संग विक्ट्री डे परेड में होना था शामिल, अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM Modi Russia visit postponed: नई दिल्ली/मॉस्को। प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा स्थगित हो गया है। वह रूस में विक्ट्री डे परेड में भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया

Update: 2025-04-30 05:02 GMT

 PM Modi Russia visit postponed: नई दिल्ली/मॉस्को। प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा स्थगित हो गया है। वह रूस में विक्ट्री डे परेड में भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद्द करने का फैसला हुआ है।

PM Modi Russia visit postponed: रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने वाले थे। इसे लेकर दोनों देशों में उत्साह था, लेकिन कुछ दिन पहले ही इसे स्थगित करने की जानकारी आई है। पीएम नरेंद्र मोदी के स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

PM Modi Russia visit postponed: सोवियत संघ की नाजीवादी जर्मनी पर दूसरे विश्व युद्ध में जीत की वर्षगांठ पर विक्ट्री डे परेड का आय़ोजन होता है। इस मौके पर रूस की सेना राजधानी मॉस्को में अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करती है। यह भारत की रिपब्लिक डे परेड की तरह होता है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा रूस ने कई अन्य नेताओं को भी इस मौके पर आमंत्रित किया था। इनमें से एक शी जिनपिंग हैं। जानकारी मिली है कि शी जिनपिंग भी रूस जाएंगे और विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लेंगे।

Similar News