PM Modi In Mahakumbh: आज संगम में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेले स्थल का करेंगे दौरा, ये रहा शेड्यूल
PM Modi In Mahakumbh: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे, जहां वे संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। उनका यह प्रवास लगभग दो घंटे का होगा, जिसके लिए मेला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अरैल क्षेत्र में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। एनएसजी, पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही संदिग्धों की कड़ी जांच की जा रही है।
PM Modi In Mahakumbh: प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया गया है।
PM Modi In Mahakumbh: ये है उनका निर्धारित कार्यक्रम-
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद, वे सुबह 10:45 बजे अरैल घाट पहुंचकर लगभग आधे घंटे तक संगम स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे। स्नान के उपरांत, प्रधानमंत्री अक्षयवट के दर्शन के लिए जाएंगे।
PM Modi In Mahakumbh: इसके बाद, दोपहर 12 बजे वे डीपीएस प्रयागराज स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
PM Modi In Mahakumbh: इससे पहले, 13 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज की यात्रा के दौरान 5,500 करोड़ रुपये की लागत वाली 167 विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी। सरकार का उद्देश्य तीर्थ स्थलों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
PM Modi In Mahakumbh: प्रधानमंत्री मोदी 2019 के कुंभ में भी शामिल हुए थे। 24 फरवरी 2019 को उन्होंने गंगा स्नान किया था और सफाईकर्मियों के पांव पखारकर उनके योगदान को सम्मान दिया था। उनकी यह यात्रा भी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर को संजोने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।