PM Awas Yojana: 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 5 लाख हितग्राहियों के खाते में नरेंद्र मोदी ट्रांसफर करेंगे पीएम आवास योजना की पहली क़िस्त
| PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम आवास हितग्राहियों को पहली
By : Pradeep Sharma
रायपुर। PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम आवास हितग्राहियों को पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुवल माध्यम से राशि जारी करेंगे। इसके साथ ही आवास प्लस एप्लीकेशन जारी होगा।
PM Awas Yojana: दरअसल 15 सितंबर को पीएम आवास को लेकर बड़ा कार्यक्रम होगा। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत पीएम आवास हितग्राहियों को पहली किस्त मिलेगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी नरेंद्र मोदी वर्चुवल माध्यम से राशि जारी करेंगे। इस दौरान राज्य के साढ़े 5 लाख हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही आवास प्लस एप्लीकेशन भी जारी होगा। एप्लीकेशन के माध्यम से नए आवासहीन लोग कर आवेदन सकते हैं।