Peddi : राम चरण की ‘पेद्दी’ का जलवा, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बनी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-13 13:09 GMT

Peddi : नई दिल्ली। राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है। रिलीज के महज 9 दिनों में ही यह फिल्म दुनियाभर में 366 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर 2026 की सबसे सफल साउथ इंडियन फिल्म बन गई है। भारत में भी इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Peddi : 9 दिनों में विश्व स्तर पर 366 करोड़ की कमाई

फिल्म की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर यह जानकारी दी। पोस्टर पर राम चरण की तस्वीर के साथ लिखा है- “2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म”। भारत में फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 201.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। 10वें दिन शाम 4 बजे तक यह आंकड़ा 201.94 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Peddi : भारत में दिन-प्रतिदिन की कमाई


पहले हफ्ते: 187.25 करोड़

8वें दिन: 6.30 करोड़

9वें दिन: 5.15 करोड़

10वें दिन (शाम 4 बजे तक): 3.24 करोड़

तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि हिंदी वर्जन ने भी अच्छा योगदान दिया।

Peddi : फिल्म में शामिल सितारे और विवाद

‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवराज कुमार, दिव्येंदु शर्मा, दयानंद रेड्डी और श्रुति हासन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। रिलीज के बाद फिल्म विवादों में भी घिरी रही। जाह्नवी कपूर के किरदार को अत्यधिक सेक्सुअलाइज्ड तरीके से दिखाए जाने पर काफी आलोचना हुई।

इस मुद्दे पर निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी भी मांगी। विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सिर्फ फिल्ममेकर्स या दर्शकों को दोषी ठहराना सही नहीं है, एक्टर्स को भी खुद ‘नो’ कहना आना चाहिए। राम चरण की इस फिल्म ने न सिर्फ कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है बल्कि चर्चाओं में भी छाई हुई है। दर्शक फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि विवाद महिलाओं के चित्रण को लेकर सवाल उठा रहा है।

Tags:    

Similar News