PBKS vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु : आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 223 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। धर्मशाला में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जैकब बेथेल सिर्फ 11 रन बनाकर हरप्रीत बरार का शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने 12 गेंदों में नाबाद 24 रन जोड़े। आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए।

Tags: