Pawan Kalyan's wife: पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमाला मंदिर में करवाया अपना मुंडन, बेटे के लिए मांगी थी मन्नत, देखें तस्वीरें

By :  Vpb
Update: 2025-04-14 00:53 GMT

Pawan Kalyan's wife: नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में अपनी मन्नत पूरी की। उन्होंने अपने बेटे मार्क शंकर की सलामती के लिए भगवान वेंकटेश्वर को अपने बाल अर्पित किए। सिंगापुर में हुए एक हादसे में उनका बेटा घायल हो गया था, जिसके बाद अन्ना ने यह मन्नत मांगी थी। बेटे के स्वस्थ होने पर उन्होंने कृतज्ञता प्रकट करते हुए सिर मुंडवाया।

Pawan Kalyan's wife: बीते 8 अप्रैल को सिंगापुर में एक समर कैंप के दौरान आग लगने से मार्क के हाथ-पैर जल गए थे। धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हुई। हालांकि, वह इस हादसे में सुरक्षित बच गए। अन्ना ने अपने बेटे की जान बचने के लिए तिरुमाला मंदिर में बाल अर्पित करने की मन्नत मांगी थी। बेटे के ठीक होने पर उन्होंने यह वादा पूरा किया।

Pawan Kalyan's wife: जनसेना पार्टी के अनुसार, अन्ना ने मंदिर की परंपराओं का सम्मान करते हुए 'पद्मावती कल्याण कट्टा' में अपने बाल अर्पित किए और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। चूंकि अन्ना रूसी रूढ़ीवादी ईसाई हैं, इसलिए उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नियमों के तहत मंदिर अधिकारियों के सामने भगवान वेंकटेश्वर में आस्था की घोषणा की और एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान किए।

Pawan Kalyan's wife: पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अन्ना ने मन्नत मांगी थी कि यदि उनका बेटा हादसे में बच जाता है, तो वह अपने बाल भगवान को समर्पित करेंगी। बेटे के स्वस्थ होने पर उन्होंने यह संकल्प पूरा किया।

Tags:    

Similar News