Patwari Transfer : अंबिकापुर। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 83 पटवारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। कलेक्टर अजित वसंत ने आदेश जारी करते हुए शहर क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत पटवारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नए दायित्व सौंपे हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


कई पटवारी वर्षों से शहरी क्षेत्रों में पदस्थ थे, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी। नए स्थान पर पदस्थापना से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र ही नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें।


देखें लिस्ट-


Tags: