Panjab News : भारी बारिश में इनोवा वाहन पानी में बहा, 10 लोगों की गई जान, देखें वीडियो...
Panjab News : होशियारपुर। पंजाब के कई हिस्सों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-11 07:36 GMT
Panjab News : होशियारपुर। पंजाब के कई हिस्सों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। जहां नदियों-नालों में उफान है तो वहीं सड़कें और मैदान जलमग्न हैं। इस बीच बारिश के चलते होशियारपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जेजों क्षेत्र के नजदीक एक इनोवा वाहन पानी के सैलाब में बह गई। इनोवा में ड्राइवर सहित 11 से 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 10 लोगों की सैलाब में बहने और डूबने से मौत हो गई है। जबकि एक शख्स को बचाया गया है। वहीं अभी सभी मृतकों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं।
Panjab News : बता दें कि सैलाब में बही इनोवा गाड़ी हिमाचल नंबर की थी। वहीं इनोवा में सवार सभी लोग भी हिमाचल से ही किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पंजाब आ रहे थे। ड्राइवर को छोड़कर सभी लोग एक ही परिवार से थे। इनकी इनोवा गाड़ी जब जेजों इलाके के पास पहुंची तो बताया जाता है कि रास्ते में सैलाब के ऊपर से ड्राइवर ने गाड़ी क्रॉस करने की जहमत उठाई।
Panjab News : लेकिन इसके बाद गाड़ी सैलाब के तेज बहाव में आगे नहीं बढ़ सकी और बह गई। इस बीच आसपास के लोगों ने जब यह हादसा होते देखा तो फौरन मदद के लिए दौड़े। मौके पर क्रेन को बुलाया गया। वहीं लोगों ने गाड़ी में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया जबकि बाकी लोग पानी में बह गए। लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।